फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अणु खुर्द और डुग्घा में तीन युवकों से 234 ग्राम स्मैक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुलिस ने तीन युवकों से अलग-अलग स्थानों पर 234 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार दोपहर को पुलिस थाना सदर के प्रभारी संजीव गौतम की अगुवाई में मुख्य आरक्षी नरेश कुमार, राजेश कुमार, आरक्षी योगेश और ललित गश्त एवं यातायात चेकिंग पर थे। इसी दौरान राजकीय उच्च पाठशाला डुग्घा के पास एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राकेश कुमार निवासी जाहू से 153 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा कि युवक के खिलाफ सुंदरनगर थाना में भी एनडीपीएस के तहत मुकद्दमा दर्ज है। पुलिस छानबीन में पाया कि आरोपी युवक कई सालों से नशे के कारोबार में संलिप्त है।
विज्ञापन

वहीं, वीरवार रात्रि को अणु खुर्द के पास दो युवकों से 81 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार रात को थाने के एएसआई मान चंद अन्य कर्मचारियों के अणु क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी पर थे। इस दौरान अणु खुर्द के पास दो लड़के सड़क के किनारे खड़े हुए थे। वह पुलिस को देख कर घबरा गए। शक होने पर उनकी तलाशी ली गई तो संजय कुमार उर्फ बौंटा निवासी जाहू वार्ड नंबर-6 तहसील भोरंज के पास 56 ग्राम और उपेेंद्र हरीश उर्फ गोलू निवासी वार्ड नंबर-3 प्रताप नगर, तहसील व जिला हमीरपुर के पास 25 स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सदर पुलिस ने बीते चार दिनों में स्मैक की 257.61 ग्राम खेप को पकड़ा है। इनमें से बीते मंगलवार को पुलिस ने दो युवकों से 16.29 ग्राम, वीरवार दिन को एक युवती से 7.32 ग्राम और वीरवार रात को दो युवकों से 81 ग्राम, जबकि शुक्रवार दोपहर को 153 ग्राम स्मैक बरामद की है।
थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम ने कहा कि वीरवार रात को पुलिस की टीम ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि जिले में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड़ के लिए पुलिस मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि नशा निवारण समितियों की सदस्यता ग्रहण कर लोग पुलिस को नशा माफिया की सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें