फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने दुकान में घुसकर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी धनेटा के तहत स्थानीय कस्बे में बुधवार रात को शरारती तत्वों ने मिठाई की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। दुकान में रखे सामान व खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के बाद वीरवार सुबह मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

धनेटा में मिठाई की दुकान करने वाले मलकीयत सिंह ने बताया कि बुधवार रात को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। वीरवार सुबह दुकान खोली तो काउंटर का शीशा, फर्नीचर, चाय के गिलास, केतली आदि को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। यही नहीं दुकान में रखी मिठाइयों और चाय पत्ती व चीनी में भी पानी घोल दिया था। पुलिस के मुताबिक शरारती तत्व छत के रास्ते से दुकान के अंदर घुसे और तोड़ फोड़ की। दुकान में नकदी नहीं थी। उसने बताया कि किसी पर शक भी नहीं है। जांच अधिकारी मुख्य आरक्षी विनोद कुमार ने कहा कि आरोपी छत के रास्ते से दुकान में घुसे हैं। जहां पर कुछ चीजें मिलीं हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें