फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर से लगी आग, खाना बना रही रसोईया झुलसी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला का हाल जानने पहुंची बीईओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/सोहांस बाजार। सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट गांव के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह 10.30 बजे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर की पाइप निकल गया। इससे सिलेंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी रसोइया ममता (25) पत्नी जगदीश के दोनों हाथ झुलस गए। आग की लपटें उठता हुआ देख विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। इसके बाद सदर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया और रसोइया को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज हो रहा है। ममता हाल जानने जिला अस्पताल में बीईओ सीमा पांडेय, विद्यालय के शिक्षक अंकुर त्रिपाठी, शिक्षिका प्रतिमा सिंह, शुभ्रा शर्मा भी पहुंची और मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


बच गया बड़ा हादसा
जिस वक्त स्कूल में आग लगी उस समय स्कूल में करीब 150 से अधिक बच्चे मौजूद थे। लेकिन गनीमत थी कि आग की लपटे फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। इसी बीच रसोइये हिम्मत दिखाते हुए रसोई घर के दूसरे दरवाजे को तोड़कर निकली। तब जाकर उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें