फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटने से लगी आग, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत भलवाणी के गांव ककरोट में स्टोव फटने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। जिसे पहले भोरंज अस्पताल और बाद में हमीरपुर स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। लेकिन हमीरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। टांडा में उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला में आग से जलकर यह दूसरी मौत हुई है। इससे पहले नादौन के चौडू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट की इसी हफ्ते कूड़ा जलाते झुलसने से मौत हुई है।
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज के गांव ककरोट निवासी किशोर चंद (38) पुत्र देव राज रविवार रात्रि घर में रखे स्टोव पर चाय बनाया रहा था। जैसे ही उसने चाय बनाने के लिए स्टोव जलाया तो स्टोव फट गया और आग की लपटों से घिरा किशोर चंद बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने आग भड़कती देख उसे बुझाने की कोशिश की। परिजनों के चिल्लाने पर पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए। जैसे तैसे आग पर काबू पाया और पीड़ित को इलाज के लिए भोरंज सिविल अस्पताल ले आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर में मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा में पीड़ित ने सोमवार देर रात को दम तोड़ दिया। मंगलवार को टांडा में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पीड़ित के माता-पिता ने पुलिस में बयान दिया है कि चाय बनाते समय स्टोव फटने के कारण किशोर के कपड़ों में आग लग गई। जिस कारण वह झुलस गया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। वहीं भलवाणी पंचायत के प्रधान संजीव कुमार ने भी ककरोट गांव के किशोर चंद की स्टोव के फटने से आग लगने के कारण हुई मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें