फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्कड़ की विवाहिता ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की मक्कड़ पंचायत के मुसनी गांव में एक महिला ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। महिला ज्योति देवी (25) पत्नी नरेश कुमार ने बुधवार देर शाम जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ज्योति अपनी सास और डेढ़ साल के बेटे के साथ घर में अकेली रहती थी। उसका पति नालागढ़ में नौकरी करता है। घटना देर शाम लगभग 8 बजे की है। इस दौरान ज्योति की सास रिश्तेदारों से घर लौटी तो उसने देखा की ज्योति अचेत पड़ी थी। वहीं उसका डेढ़ साल का बेटा पास में ही अकेला खेल रहा था।
विज्ञापन

सास ने शोर मचाकर पड़ोसियों को एकत्रित किया और ज्योति को अचेत अवस्था में हमीरपुर अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। भोटा पुलिस चौकी से पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। ज्योति की शादी ढाई साल पूर्व नरेश से हुई थी। महिला की ओर से आत्महत्या करने की बात हर किसी की समझ से परे है। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें