फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हमीरपुर में गरजे सीपीआईएम कार्यकर्ता

विज्ञापन
सीटू कार्यकर्ता गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हमीरपुर में रैली निकालकर गांधी चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीपीएम ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें जिस रूप में बढ़ रही हैं। उससे आम जनता का जीवन यापन मुश्किल में पड़ गया है। इस कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती नाकाफी है। यदि सरकारें आम जनता को राहत देना चाहती है तो पेट्रोल और डीजल में लगाई जा रही एक्साइज ड्यूटी खत्म किया जाए। जितने भी प्रकार के कर लगाए जा रहे हैं उन्हें भी हटाया जाए।
विज्ञापन

सीपीएम के जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, जिला सचिवालय सदस्य सुरेश राठौर, प्रताप राणा, रंजन शर्मा ने कहा कि रसोई गैस के दाम में भी कटौती की जाए। पहले की तरह सब्सिडी दी जाए ताकि जनता को राहत मिले। महंगाई इस वक्त चरम पर है। पार्टी किसानों और प्रभावितों के आंदोलन का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि हठधर्मिता छोड़कर एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन लेने की योजना को तुरंत रद्द करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें