प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में कला अध्यापकों (ड्राइंग टीचर) के 25 पदों को भरने के लिए वीरवार को साक्षात्कार लिए गए। वीरवार के लिए 212 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। इसमें से 186 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
सामान्य वर्ग के 79 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी भेजे थे, इसमें से 62 ने प्रक्रिया में भाग लिया। सामान्य ईडब्लयूएस के आठ अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसमें सभी अभ्यर्थी पहुंचे। एससी वर्ग के 54 अभ्यर्थियों को बुलाया था जिसमें 50 अभ्यर्थी पहुंचे। वहीं एससी/ बीपीएल वर्ग के 10 अभ्यर्थियों को बुलाया गया जिसमें नौ अभ्यर्थी पहुंचे।
ओबीसी वर्ग के 40 अभ्यर्थियों में से 36 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। ओबीसी बीपीएल के सभी छह अभ्यर्थी पहुंचे। वहीं एससी वर्ग के 15 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे जिसमें सभी ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चली।