फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चपल डाल कमरे में आने से इंकार किया तो कर दी दंपती की पिटाई

विज्ञापन
हमीरपुर महिला थाना में मारपीट की शिकायत लेकर अपनी बच्ची सहित पहुंची एक महिला व उसके परिजन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक दंपती से मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। ग्राम पंचायत चलोखर की रहने वाली प्रवीणा कुमार ने बताया कि जब वह घर के कमरे में खाना पका रही थी तो उसका देवर चपल समेत घर में घुस आया। उसे चपल बाहर उतारने के लिए ही कहा कि सास-ससुर और देवर तीनों मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

जब पति मारपीट से छुड़वाने लगे तो तीनों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे महिला के मुंह और पति की बाजू में चोटें आई हैं। जब मारपीट हो रही थी तो नौ साल की बेटी और सात साल का बेटा दोनों डर के मारे रोने और चिल्लाने लगे। उधर, महिला थाना की प्रभारी किरण बाला ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। पीड़ित का मेडिकल भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें