फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दो लोगों के कल दोबारा लिए जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमित दो लोगों के परिजनों में कोरोना के कोई लक्षण सामने नहीं आने पर अब दोनों पॉजिटिव लोगों के वीरवार 23 अप्रैल को दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। परिवार के सदस्यों और घर के आसपास के लोगों के सैंपल नेगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 14 दिन बाद सैंपल लेने के बजाय 7 दिन के बाद सैंपल लेने का यह निर्णय लिया है। इससे पहले 16 अप्रैल को इन दोनों का रैंडम सैंपल लिया था। पॉजिटिव आने पर 17 अप्रैल आधी रात को इन्हें घर से ले जाकर भोटा स्थित कोरोना आईसोलेशन सेंटर में भर्ती करवाया गया था। जिला में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आने के उपरांत उनके नजदीकी संपर्कों की जानकारी एवं नमूने एकत्र करने के कार्य में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन

चार दिन के भीतर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन दोनों हॉटस्पॉट एरिया से साढ़े पांच सौ सैंपल लिए हैं। पिछले तीन दिनों में इन दोनों के प्राथमिक एवं द्वितयिक संपर्कों के कुल 370 नमूने परीक्षण के लिए टांडा एवं आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। जिनमें से 273 की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इनमें 251 निगेटिव आए हैं। 10 नमूने अमान्य तथा 12 रिपीट हुए हैं। ये नमूने दोबारा परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। मंगलवार को 32 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को भी दोपहर बाद तक 68 और नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। दोनों संक्रमित व्यक्तियों की ट्रेवल हिस्ट्री सहित उनके प्राथमिक एवं द्वितयिक संपर्कों को ढूंढने में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी टीमें स्थानीय प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट एवं बफर जोन में जारी विशेष एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के अंतर्गत लगभग 90 फीसदी लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
बाक्स:
एसीएफ अभियान के लिए 509 टीमें गठित
उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि जिले के अन्य क्षेत्रों में 15 मार्च से बाद विदेश यात्रा, बाहरी राज्यों अथवा बाहरी जिलों से आए सभी लोगों की स्क्रीनिंग के लिए भी एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान पंचायत स्तर पर प्रारंभ किया गया है। कुल 509 टीमें गठित की गई हैं। जिनमें स्वास्थ्य ब्लॉक बड़सर में 106, भोरंज में 138, गलोड़ में 68, नादौन में 73, सुजानपुर में 63, टौणी देवी (ग्रामीण) में 50 और शहरी क्षेत्र में 11 टीमें लगाई गई हैं। जिला में ऐसे लगभग 13 हजार परिवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी और यदि किसी में कोविड-19 से संबंधित लक्षण पाए जाते हैं तो उनका नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। अभी तक 7,347 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है जिनमें 7,301 बाहरी राज्यों या जिलों से तथा 46 लोग विदेशों से यात्रा करने के उपरांत इस अवधि में हमीरपुर जिला में लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें