फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चार माह के भीतर पूरा होगा टाउन हॉल सुजानपुर का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी
पूर्व में वीरभद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान जारी हुआ था 75 लाख
दो मंजिला भवन में आठ दुकानों, दो पार्किंग और बहुुउद्देशीय हॉल की होगी सुविधा
पूर्व में समारोह आयोजन के लिए शहरवासियों को बुक करने पड़ते थे निजी होटल
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ में निर्माणाधीन टाउन हॉल का कार्य 70 फीसदी पूरा हो गया है। विभाग की ओर से निर्माण कार्य को चार माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इससे आगामी समय में सुजानपुर शहरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। पार्क के साथ निर्माणाधीन टाउन हॉल के निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग सुजानपुर को तीन करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी हुआ था। विभाग की ओर से युद्धस्तर पर निर्माण कार्य को शुरू करवाया गया था ताकि शहरवासियों को टाउन हॉल की सुविधा मिल सके। पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्काल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुजानपुर में टाउन हॉल निर्माण कार्य को लेकर 75 लाख रुपये का बजट जारी किया था लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद निर्माण कार्य नहीं हो पाया था। वर्ष 2022 में पुन: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आने से अब टाउन हॉल केे निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। वर्तमान में हॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह कार्य नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ में चिल्ड्रन पार्क में करवाया जा रहा है। दो मंजिला टाउन हॉल में आठ दुकानेंं, दो पार्किंग, चौकीदारी कक्ष, बहुउद्देशीय हॉल, दो अतिथि कक्षों और रसोई घरों का निर्माण करवाया जा रहा है। टाउन हॉल में चालकों को वाहनों को पार्क करने और आठ दुकानें किराये पर लेने और हॉल में सामाजिक समारोह आयोजन करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, अतिथि कक्षों में लोगों को ठहरने की भी सुविधा मिलेगी। हॉल का निर्माण कार्य 70 फीसदी पूरा हो गया है। शीघ्र ही भवन में प्रथम मंजिल डालने का कार्य शुरू करवाया जाएगा। पहले हॉल का निर्माण न होने से शहरवासियों को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर निजी होटलों को बुक करवाना पड़ता था।
विज्ञापन

इस बारे में लोक निर्माण विभाग सुजानपुर के एसडीओ अभिषेक ने कहा कि टाउन हॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके लिए तीन करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी हुआ है। चार माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें