फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड पर कंडक्टर ने गटक ली दारू, दुविधा में फंसे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक कंडक्टर ने वीरवार शाम दिल्ली बस स्टैंड पर दारू गटक ली। इससे बस को बिना कंडक्टर ही हमीरपुर के लिए रवाना करना पड़ा। हमीरपुर डिपो की यह बस रोजाना शाम 8:30 पर दिल्ली से हमीरपुर रूट पर चलती है। बस रवाना होने से पहले कंडक्टर के नशे की हालत में होने से यात्री दुविधा में फंस गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल को दी गई। डीडीएम ने दिल्ली में तैनात तकनीकी प्रबंधक को बस चालक के पास वाउचर, वे-बिल और टिकट मशीन देने के लिए कहा। साथ ही दिल्ली काउंटर पर ही यात्रियों की टिकट काटने के बाद बस को हमीरपुर के लिए रवाना करने के निर्देश दिए। इससे बस बिना कंडक्टर के ही अंबाला तक पहुंची। यहां पर उपमंडलीय प्रबंधक ने परिचालक की वैकल्पिक व्यवस्था की थी। वहीं, कंडक्टर के खिलाफ दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज करवाने के साथ ही अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया। बीते माह भी हमीरपुर डिपो के एक कंडक्टर ने शराब पी ली थी। जिसे सस्पेंड कर दूसरी डिपो में ट्रांसफर किया गया है।
कोट्स
दिल्ली से हमीरपुर के लिए दिल्ली बस अड्डे से वीरवार शाम साढ़े आठ बजे रवाना होने वाली बस के परिचालक ने शराब का सेवन करने की शिकायत मिली है। संबंधित तकनीकी प्रबंधक को मेडिकल और पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए कहा है। हमीरपुर डिपो से दूसरा परिचालक यहां से रात नौ बजे रवाना होने वाली वोल्वो में भेजा गया। जिसने अंबाला में दूसरी बस को पकड़ लिया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक लखनपाल, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें