फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध मंदिर में कर्मचारी ने श्रद्धालु से की बदसलूकी, शिकायत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में तैनात एक कर्मचारी पर चकमोह के एक श्रद्धालु ने बदसलूकी करने और धक्का देने के आरोप लगाए हैं। चकमोह के युवक संदीप सोनी ने बताया कि रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में माथा टेकने गया था। जब वह माथा टेकने जा रहा था तो मंदिर के एक कर्मचारी ने उसके साथ बदसलूकी की और धक्का दिया। श्रद्धालु ने इसकी शिकायत 112 नंबर पर की। शिकायत में कहा कि कर्मचारी अपने चहेतों को शॉर्टकट तरीके से दर्शन करवाता है। जब वह दर्शन करने गया तो उसे धक्का दिया गया।
विज्ञापन

बड़सर थाना में इस बारे में शिकायत दर्ज हुई है। जब उक्त कर्मचारी से बात की गई तो उसने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मंदिर में हर जगह कैमरे लगे हुए हैं। रविवार को 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं। चकमोह पंचायत में ही बाबा बालक नाथ मंदिर पड़ता है और जब मंदिर ट्रस्ट का गठन नहीं हुआ था तो वहां पर मंदिर का सारा काम व प्रबंधन चकमोह वासियों के पास था। दियोटसिद्ध पुलिस चौकी प्रभारी बिक्रम सिंह ने कहा कि 112 पर इसकी शिकायत हुई है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें