हमीरपुर। सदर पुलिस ने हमीरपुर शहर में अतिक्रमण पर शिकंजा कसते हुए पांच दुकानदारों के चालान काटे हैं। इन सभी के चालान कोर्ट में भेजे गए हैं। जहां पर जुर्माना राशि का निर्धारण होगा। बता दें के हमीरपुर शहर और बाईपास के पास कुछ दुकानदारों ने सड़क व नालियों पर सामान सजाया था। इस कारण वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस को इस संबंध में लगातार शिकायतें भी मिल रही थीं। एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा कि पांच दुकानदारों के चालान किए गए हैं।