फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मामलों के निपटान के लिए समिति गठित : नरदेव

Sat, 24 Oct 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के मुख्यालय में शुक्रवार को बोर्ड अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर की अध्यक्षता में सभी जिलों एवं जोनों के श्रम कल्याण अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए अनुभाग अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई। समिति लंबित मामलों और क्लेमों की जांच कर उनके निपटारे के संबंध में अपनी रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के शेष लंबित क्लेमों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बोर्ड अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने सभी श्रम कल्याण अधिकारियों को लंबित क्लेमों का शीघ्र भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों के क्लेम सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द से जल्द बोर्ड मुख्यालय को भेजे जाएं, ताकि पात्र निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा करने और पात्र लाभार्थियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जल्द पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें