फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बदलते मौसम में बच्चों को जकड़ रही ठंड, मेडिकल कॉलेज में बढ़ी ओपीडी

Tue, 25 Feb 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज की शिशु रोग ओपीडी में अपने बच्चों का इलाज करवाने पहुंचे अभिभावक। -स
विज्ञापन
हमीरपुर। बदलते मौसम का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। सर्दी हो या गर्मी, मौसम जब भी बदलता है तो कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। अब ठंड का मौसम जाने की कगार पर है। ऐसे में कभी ठंड तो कभी गर्मी का अनुभव, खासकर बच्चों के शरीर का तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। जिस कारण बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रोजाना निमोनिया से ग्रस्त 10-12 बच्चे आ रहे हैं। शिशु रोग ओपीडी में रोजाना 70 से 80 अभिभावक अपने बच्चों को इलाज के लिए ला रहे हैं।
इनमें करीब 20 से 25 बच्चे तो सर्दी, जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि पहले सामान्य दिनों में 10-15 बच्चे ही सर्दी, जुकाम से पीड़ित होते थे लेकिन बदल रहे मौसम के कारण यह संंख्या बढ़कर 20 से 25 तक पहुंच गई है। चिकित्सक बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की अभिभावकों को सलाह दे रहे हैं। बच्चों को सुबह-शाम हल्के गर्म पहनाने के साथ ठंडी चीजों का सेवन न करवाने की सलाह दे रहे हैं।

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज की शिशु रोग ओपीडी में अपने बच्चों का इलाज करवाने पहुंचे अभिभावक। -स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें