डाइट गौना करोर में शिक्षक बेसलाइन मूल्यांकन 2025 सर्वे परीक्षा देते शिक्षक। स्रोत : संस्थान
हमीरपुर। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में सोमवार को शिक्षक बेसलाइन मूल्यांकन 2025 सर्वे परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में जिलाभर से तीन सत्रों में 127 शिक्षकों ने ऑनलाइन एप के माध्यम से परीक्षा दी। परीक्षा में एलटी, टीजीटी, जेबीटी, एचटी, प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।
परीक्षा का आयोजन विशेष रूप से अध्यापकों के ज्ञान स्तर को जांचने और स्कूलों में पढ़ाई के दौरान शिक्षकों की आवश्यकताओं को परखने के लिए किया गया ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य किया जा सके।
परीक्षा के प्रथम सत्र में 48, दूसरे सत्र में 46 और तीसरे सत्र में 33 शिक्षकों ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन समग्र शिक्षा जिला परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि जिला के 127 अध्यापकों ने शिक्षक बेसलाइन मूल्यांकन 2025 सर्वे परीक्षा दी।