फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल में को-एजुकेशन, कन्या विद्यालय में चलेगा विज्ञान कॉलेज

Fri, 20 Feb 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बवीता चंदेल
विज्ञापन


हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में अब नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा। विज्ञान समर्पित महाविद्यालय के साथ को-एजुकेशन और इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स (एकीकृत बीएससी बीएड) में दाखिला प्रक्रिया इसी सत्र में शुरू होगी।
दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से जहां विद्यार्थियों को एकीकृत बीएससी-बीएड पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। वहीं, विज्ञान विषय पर शोधार्थी विभिन्न प्रकार के नए आविष्कार कर सकेंगे। बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर को को-एजुकेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। हालांकि पहले कन्या विद्यालय को को-एजुकेशन बनाए जाने की योजना थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाओं के बाद कन्या स्कूल बाल स्कूल में मर्ज किया जाएगा। इसके उपरांत अप्रैल में छात्र व छात्राओं के एक साथ बाल स्कूल के भवन में दाखिले होंगे। सभी विद्यार्थी सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करेंगे।
कन्या स्कूल के खाली भवन में विज्ञान समर्पित महाविद्यालय की प्रथम यूनिट शुरू होगी। विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थी मार्गदर्शक शोधकर्ताओं के साथ स्कूल परिसर में बनी लैब में नई खोजें व आविष्कार कर सकेंगे। स्कूल में यूनिट को नए भवन के निर्माण तक अस्थाई तौर पर ही चलाया जाएगा। विभाग ने नए भवन निर्माण को लेकर विकासनगर में 104 कनाल भूमि चिह्नित कर ली है।
एफसीए क्लीयरेंस सहित अन्य औपचारिकताओं के बाद विज्ञान समर्पित महाविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर कवायद शुरू होगी। इसके अलावा डिग्री महाविद्यालय हमीरपुर के कला और काॅमर्स संकाय की कक्षाएं अब पूर्व की भांति ही चलेंगी। वहीं, महाविद्यालय में साइंस इंटीग्रेटेड बीएड की कक्षाओं के संचालन के लिए महाविद्यालय प्रबंधन ने पुराने साइंस ब्लॉक की ऊपरी मंजिल पर निर्माण की प्रपोजल तैयार की है।
प्रपोजल को शीघ्र ही मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके उपरांत विद्यार्थियों को नए भवन की सुविधा मिलेगी। गत वर्ष प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग की ओर से डिग्री महाविद्यालय में एक साथ विज्ञान समर्पित महाविद्यालय और इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स शुरू करने की अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार बाल व कन्या स्कूल को मर्ज करके को-एजुकेशन प्रणाली के तहत कन्या स्कूल के भवन में चलाने की योजना थी, ताकि बाल स्कूल के खाली भवन में महाविद्यालय के कला व कामर्स संकाय के विद्यार्थियों की कक्षाएं चलाई जा सके। लेकिन, अब विभागीय अधिकारियों ने विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर नए सिरे से प्लान तैयार किया है, ताकि स्कूल के साथ महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी न हो।

कोट
विकासनगर में विज्ञान समर्पित महाविद्यालय के निर्माण को लेकर 104 कनाल भूमि चिह्नित की गई है। कन्या स्कूल के खाली भवन में अस्थाई तौर पर महाविद्यालय की प्रथम यूनिट शुरू की जाएगी। इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स की कक्षाएं महाविद्यालय के परिसर में विज्ञान ब्लॉक में ही चलाई जाएगी। -डॉ. सतीश सोनी, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय
विज्ञापन

इन स्कूलों को भी किया मर्ज
उच्च शिक्षा विभाग की ओर शिक्षा खंड नादौन के मुख्यालय में स्थित छात्र और छात्रा स्कूलों को मर्ज कर सह शिक्षा (को-एजुकेशन) स्कूल बना दिया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कन्या स्कूल को बाल स्कूल में मर्ज किया जाएगा। स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। कन्या स्कूल भवन के संचालन को लेकर कोई भी निर्देश जारी नहीं हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ राजकीय कन्या उच्च पाठशाला धनेटा को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में मर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें