फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन विधानसभा क्षेत्र को मिलीं 287 करोड़ रुपये की सौगातें

विज्ञापन
नादौन के पनसाई में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
धनेटा/नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 287 करोड़ रुपये की सौगातें दी हैं। उन्होंने यहां पर 46 शिलान्यास और उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नादौन शहर के नजदीक कोहला में सबसे पहले हेलीपैड और ट्रांसपोर्ट नगर की आधारशिला रखी। उसके बाद मान खड्ड पर गांव हथोल में बने पुल का उद्घाटन किया। पनसाई मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने जनता की मांग पर गलोड़ में डिग्री कॉलेज खोलने, नादौन में जलशक्ति विभाग का डिवीजन खोलने और नादौन में अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

इसके पहले धनेटा और आसपास की 10 पंचायतों के लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नादौन और गलोड़ के अस्पताल का रुख करना पड़ता था। धनेटा में राजकीय महाविद्यालय का नाम जनरल जोरावर सिंह रखने की घोषणा, धनेटा व बदारण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विज्ञान प्रयोगशाला, पनसाई के हाई स्कूल का दर्जा स्तरोन्नत कर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करने की घोषणा, धनेटा क्षेत्र के अटियालु और हथोल में पटवार सर्किल खोलने, मेला ग्राउंड पनसाई के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये, धनेटा व गलोड़ के लिए नियमित पुलिस चौकी, रिवर राफ्टिंग कांप्लेक्स नादौन के लिए पर्यटन विभाग को भेजे गए 26 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। चौड़ू व बटरान के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में साइंस और कॉमर्स कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, राज्यसभा सांसद सांसद डॉ सिकंदर कुमार, विधानसभा भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, बीडीसी के पूर्व चेयरमैन ठाकुर रघुवीर सिंह, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा वंदना योगी, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करतार सिंह सोंखले, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदयाल ठाकुर, जिलाधीश देवश्वेता बनिक, जिला पुलिस अधीक्षक, एसडीएम नादौन विजय धीमान, पंचायत समिति अध्यक्ष कमल दत्त, जिला पार्षद आशीष डोगरा, जिला पार्षद इंदु बाला, मंडल महामंत्री पवन शर्मा जिला हमीरपुर और उपमंडल नादौन के प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इन योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए
मुख्यमंत्री ने 2.82 करोड़ रुपये से मान खड्ड पर ग्वालपहर सड़क पर निर्मित पुल, 2.19 करोड़ की लागत के कांगू-मलग-खटरोड़ वाया चरड़ा सड़क पर निर्मित 40 मीटर लंबे पुल, 63 लाख की लागत से काई दी बहल-पनयाली जट्टां सड़क पर 30 मीटर स्पैन बॉक्स गर्ड, कश्मीर में 65 लाख से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा 97 लाख की लागत से निर्मित फरसाई से अपर हड़ेटा सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने 71 लाख की लागत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलडूहक के पुस्तकालय भवन, 3.74 करोड़ की लागत से पट्टा जलाड़ी से कोहला सड़क के उन्नयन कार्य, 4.98 करोड़ की लागत से हार-सुकराला सड़क के उन्नयन कार्य, 1.26 करोड़ की लागत से नादौन विधानसभा क्षेत्र में हर घर नल से जल योजना के तहत घरेलू कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए उठाऊ पेयजल योजना कोहला कलूर, 78 लाख की लागत से नादौन विधानसभा क्षेत्र के पनियाला रंगस के लिए हर घर नल से जल योजना के तहत घरेलू कनेक्शन उपलब्ध करवाने, 8 करोड़ सेे मानपुल-गौना-करौर-बसारल-जसोह सड़क के उन्नयन कार्य, 50 लाख से निर्मित उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय नादौन, 48.51 करोड़ से नादौन के लिए मध्यम सिंचाई परियोजना, 2.60 करोड़ की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना झलाण-बसारल तथा 97.45 लाख रुपये की लागत से निर्मित उपमंडलीय रोजगार कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जय राम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में 1.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली साइंस लैब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में 1.46 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली साइंस लैब, 5 करोड़ रुपये से राजकीय महाविद्यालय धनेटा के भवन, 1.28 करोड़ रुपये से सहायक जिला न्यायवादी कार्यालय नादौन, 2 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल, 3.47 करोड़ की लागत से कोहिया में हेलीपैड, 29.50 करोड़ की लागत से नादौन में ट्रांसपोर्ट नगर (ड्राइविंग, प्रशिक्षण एवं जांच केंद्र) तथा 2.85 करोड़ से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना बटाली के वितरण प्रणाली के सुधार कार्य की आधारशिला रखी। जयराम ठाकुर ने तहसील नादौन में 5.76 करोड़ से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना रैल दोबड़ पटटा, 1.48 करोड़ से उठाऊ जलापूर्ति योजना जोल सप्पड़ के सुधार कार्य, 38.45 करोड़ की उठाऊ जलापूर्ति योजना जगरियाल, बड़ा छोरू, नौहंगी, भूंपल और सांई मटवार तथा 19.21 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले नादौन शहर के छूटे क्षेत्रों के लिए सीवरेज योजना की आधारशिला रखी। नादौन विधानसभा क्षेत्र में हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत 3.80 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना साई मटवार, हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत 3.04 करोड़ लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना कोहला कलूर, चोआ चकराला, तहसील नादौन में 43 लाख रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना मंझला बनहार रंगस, नादौन में 2.26 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र रीट में औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्य, 5.20 करोड़ की लागत से मनपुल मझियार सैरा सड़क परोबार तुतरो बनगाणा सड़क के उन्नयन कार्य, 73 लाख की लागत से डिग्री कॉलेज नादौन के कैंटीन ब्लॉक के निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र रीट में 4.50 करोड़ की लागत से ढांचागत विकास कार्य, 3.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल आपूर्ति योजना बलेटा, 72 लाख की लागत से निर्मित होने वाली मंझैली जुलाहबाल्ह, ढोआ दा पंगा जलापूर्ति योजना, 2.13 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना हथोल, 1.13 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई योजना पनसाई के सुदृढ़ीकरण कार्य, 1.26 करोड़ से पेयजल योजना जनसूह, 1.12 करोड़ रुपये से सिंचाई योजना करौर का सुदृढ़ीकरण कार्य, 10.11 करोड़ की लागत से पेयजल योजना अमलैहड़ भवरां बसारल के सुदृढ़ीकरण, 65.21 लाख की सिंचाई योजना सुकरियाह बिहाड़, 19.30 करोड़ की पेयजल योजना जोल मनसाई, कश्मीर, टंग, अमलैहड़ भावरियां, 9.30 करोड़ की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना गलियान, उतप, सरवीन, सेर वलूनी के सुधार कार्य तथा जल शक्ति विभाग उपमंडल गलोर के अंतर्गत विभिन्न गांवों के लिए 23.17 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें