फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की घोषणाओं को भूल गए मुख्यमंत्री : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला हमीरपुर की वर्चुअल बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें संघ ने विभिन्न मांगों पर चर्चा करके प्रदेश सरकार से उन्हें शीघ्र पूरा करने की गुहार लगाई है। बैठक में संघ के राज्य महासचिव संजीव ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि प्रधानाचार्य पद के प्रमोशन कोटे में 10 फीसदी तक की वृद्धि की घोषणा आजतक पूरी नहीं हुई है। यह घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 23 नवंबर 2018 को पालमपुर के अधिवेशन में की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब 18,500 प्रवक्ता मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी होने की आस लगाए बैठे हैं। इसके अलावा 2016 के बाद नियमित हुए सभी प्रवक्ताओं को 43,000 के बजाय 47,000 इनिशियल पे देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पंजाब की तर्ज पर भत्ते देने, सरकार की ओर से एरियर किस प्रकार से दिया जाए, इस बारे में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सभी प्रवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सीएम जयराम ठाकुर स्वयं की गई घोषणाओं को भूल गए हैं। इससे प्रवक्ताओं में रोष पनप रहा है। इस अवसर पर महासचिव गौतम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवीर सिंह, डॉ. सुरेश कुमार, वित्त सचिव सुशील चंबयाल, राज्य और जिला कार्यकारिणी के सदस्य संजीव कंग, रकेश लखनपाल, नरेश कुमार, पृथी चंद, राजेश कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें