हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस वर्ष 2019 के प्रशिक्षु चिकित्सकों की क्लीनिकल परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गई हैं। क्लीनिकल परीक्षा के दौरान विभिन्न वार्डों में दाखिल मरीजों की बीमारी को देखते हुए प्रशिक्षु चिकित्सकों से सवाल पूछे जा रहे हैं। यह क्लीनिकल परीक्षाएं 23 मार्च तक चलेंगी। इसमें मेडिसिन, सर्जिकल, गायनी और बच्चों के वार्डों में ये प्रशिक्षु परीक्षाएं दे रहे हैं। ऐसे में विभिन्न वार्डों में चल रही परीक्षाओं के कारण मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भी बाहर भेजा जा रहा हैं।
वहीं, कई लोग मरीजों से मिलने पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी नहीं भेजा जा रहा है ताकि मरीजों को दिक्कत न हो और वार्ड में अधिक भीड़ न बढ़े। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि एमबीबीएम प्रशिक्षुओं की क्लीनिकल परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। यह परीक्षाएं 23 मार्च तक चलेंगी।