फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल की टंकियों को साफ कर भरा स्वच्छ जल

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जुलाई को खुलेंगे स्कूल, बच्चों को मिलेगा साफ पेयजल
विज्ञापन

मनुष्य की सेहत के लिए शुद्ध और स्वच्छ जल जरूरी : रमेश
जाहू में स्वयंसेवियों में पानी की टंकियों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने शनिवार को पानी की टंकियों और स्कूल परिसर की सफाई करके ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। अंग्रेजी प्रवक्ता राम लाल ने कहा कि स्कूल में पानी की टंकियों और स्कूल परिसर की साफ-सफाई का कार्य प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर की देखरेख में किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति स्वयंसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका विभिन्न कार्यों के माध्यम से रहती है। बरसात के मौसम में अधिकांश बीमारियां पानी की अशुद्धता के कारण होती हैं। इसलिए हर रोज ताजे पानी का पीने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग पानी की शुद्धता के लिए लोगों को जागरूक करता है लेकिन स्वयंसेवियों की ओर से दिया गया संदेश समाज के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवियों की ओर से किए गए कार्य की सराहना की। इन स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश है लेकिन 30 जुलाई को स्कूल खुलेंगे। ऐसे में बच्चों को शुद्ध पानी मिले, इसके लिए पानी की टंकियों को पूरी तरह से साफ करके स्वच्छ जल से भरा गया है। स्वयंसेवियों में अक्षित राणा, आशीष राणा, अमन, अभिमन्यु शर्मा, अतुल कुमार, सुमित कुमार, शुभम, विवेक कुमार और अन्य ने उत्कृष्ठ कार्य किया। इस दौरान स्कूल के अधीक्षक बरयाम सिंह, प्रवक्ता काॅमर्स सूरजपाल, सरोजनी देवी, कश्मीरी देवी, नीरज शर्मा, राजकुमारी, रत्नी देवी और मिड डे मिल वर्कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन





समाचार: बवीता चंदेल: अनुराग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें