Class XII student hangs herself in a rented room
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत मैड़ गांव में एक नाबालिग लड़की ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। परिजन लड़की को भोटा अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। यहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। लड़की के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मैड़ में किराये के भवन में एक प्रवासी परिवार करीब 20 साल से रहता है। शनिवार रात को परिवार की सत्रह साल की लड़की कमरे में सोने चली गई। सुबह होने पर जब परिजन उसे उठाने के लिए कमरे में गए तो देखा कि छत के पंखे से फंदा बनाकर लड़की उससे झूल गई है। परिजन उसे भोटा अस्पताल ले आए। छात्रा के परिजन दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।