फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 60 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन

Mon, 17 Mar 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन रविवार को मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेलों के दौरान 24 घंटे खुला रखा गया है मंदिर

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ धाम दियोटसिद्ध में चैत्र माह के मेलों तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। शनिवार देर रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। पौणाहारी के जयकारे लगाते हुए 60 हजार श्रद्धालुओं ने बालयोगी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया। रविवार को बाबा बालक नाथ का दिन माना जाता है। ऐसे में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा समेत देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जत्थों के साथ बालयोगी की नगरी दियोटसिद्ध पहुंचे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने दिनभर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कर पवित्र धूने में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में मेलों के चलते न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं को एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से बाबा बालक नाथ की लीलाओं को दिखाया जा रहा है। महिलाओं ने चबूतरे से खड़े होकर, जबकि पुरुष श्रद्धालुओं ने गुफा में स्थित बालक रूपी की मूर्ति के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के लिए मंदिर अधिकारी और न्यास अधिकारी ने मंदिर में सुविधाओं का जायजा लिया।

कोट

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शनों के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कार्य किया जा रहा है।-राजेंद्र गौतम, न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर
विज्ञापन




बाक्स:
दो दिन में चढ़ा 66,39,770 रुपये का चढ़ावा

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों के दो दिनों में श्रद्धालुओं की ओर से 55,48, 990 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया। दान के तौर पर 11,00,780 रुपये, कुल 66,39,770 रुपये प्राप्त हुए। धातुओं के रूप में 13 ग्राम 410 मिलीग्राम सोना, 503 ग्राम 10 मिलीग्राम चांदी, विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 605 पौंड, यूएसएके 692, कनाडा के 975, ऑस्ट्रेलिया के 315, न्यूजीलैंड के 20 डॉलर, 810 यूरो, यूएई के 690 दिरम, कतर के छह, सऊदी अरब के पांच रियाल और 23 हजार के करीब गुप्त दान अर्पित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें