फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी की बस सहित 75 वाहनों के चालान

Wed, 18 Jun 2025 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बिझड़ी में आरटीओ वाहनों के दस्तावेजों की जांच करते हुए। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने दो दिन में कड़ी कार्रवाई की है। उपमंडल हमीरपुर-बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में नाका लगाकर एचआरटीसी की बस सहित 75 वाहनों के चालान किए गए हैं।
इन वाहन चालकों को करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। वाहन चालकों को 20 जून को आरटीओ कार्यालय में आकर जुर्माना भरना पड़ेगा।
आरटीओ को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कई वाहन चालक यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। इस पर आरटीओ ने दो दिन का विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। जांच के दौरान एक एचआरटीसी बस में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। रविवार के दिन कई रूटों पर निजी बसें नहीं चलती हैं। ऐसे बस संचालकों को आरटीओ की ओर से भविष्य में नोटिस जारी किए जाएंगे। यात्रियों की मिल रही लगातार शिकायतों पर आरटीओ ने यह निर्णय लिया है। बीते दिन निजी बस संचालकों के साथ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बैठक की। बैठक में निजी बस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह रविवार को भी बसें चलाएं। हालांकि निजी बस संचालकों ने रविवार और अवकाश वाले दिनों में सवारियां नहीं होने का तर्क दिया।
इसे आरटीओ ने नकार दिया और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें