फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय मंत्रालय और लोक निर्माण विभाग आमने-सामने, सार्वजनिक नोटिस बोर्ड लगाए

Wed, 18 Jun 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मंडी हमीरपुर एनएच निर्माण के चलते क्षतिग्रस्त हुई लोनिवि की सड़क। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन मंडी-हमीरपुर एनएच तीन में जारी विवादों पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और प्रदेश लोक निर्माण विभाग आमने-सामने आ गए हैं। यहां पर नौबत सार्वजनिक सूचना बोर्ड लगाने तक पहुंच गई है। एनएच निर्माण के चलते लोक निर्माण विभाग मंडल टौणी देवी के तहत नौ सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। विभाग ने इस बारे में मंत्रालय के परियोजना कार्यालय को पिछले एक साल से कई पत्र और डेमेज रिपोर्ट बनाकर जवाब मांगा है लेकिन कार्यालय से जवाब न मिलने पर अब लोक निर्माण विभाग को मजबूरन सड़क पर सार्वजनिक सूचना बोर्ड लगाने पड़े हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेमेज कंट्रोल के लिए रत्ती भर कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में कई जगह नोटिस बोर्ड लगाकर इस लापरवाही और नाकामी को उजागर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मंडल टौणी देवी की एनएच निर्माण के चलते नौ संपर्क सड़कें बाधित हुई हैं जबकि कई जंक्शन भी दुर्घटना संभावित बन गए हैं। इन नोटिस बोर्ड में सड़क सुरक्षा का हवाला भी दिया गया है। इसके बावजूद इन नौ संपर्क सड़कों की हालत सुधारने की कोई कोशिश अब तक नहीं हो पाई है। सबसे खस्ता हालत इस वक्त टौणी देवी से ऊहल जंगलबैरी सड़क की बनी है। मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड होने के बावजूद यह सड़क टौणी देवी बीडीओ ऑफिस के खस्ताहाल है। बरसात में यहां तंग सड़क पर एक्सीडेंट की संभावना बढ़ गई है। वहीं, मंत्रालय के अधिकारियों ने इन नोटिस बोर्ड पर कोई जवाब नहीं दिया है।



ये सड़कें प्रभावित
टौणी देवी से ऊहल जंगलबैरी सड़क, बराड़ा से पटनौण सड़क, झनिक्कर से बारी सड़क, बारी से सिसवा सड़क, टौणी देवी से लंघवाण सड़क, कोट से धवा सड़क, दरकोटी से गब्बा बडू सड़क, कलांझड़ी से कंगरी सड़क तथा टौणी देवी से पीडब्ल्यूडी डिविजन सड़क जंक्शन प्रमुख हैं।
विज्ञापन




किसी दुर्घटना के लिए अब निर्माण कंपनी और मंत्रालय परियोजना कार्यालय जिम्मेवार होगा। अभी तक इस संदर्भ में निर्माण कंपनी से बहुत सारे लिखित व मौखिक अनुरोधों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। भविष्य में अगर कोई भी अप्रिय घटना इस कारण घटित होती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी निर्माण कंपनी की होगी।
विज्ञापन


-नीतिश भारद्वाज, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल टौणी देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें