फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के चालान काटने पर भड़के कारोबारी

विज्ञापन
वाहनों के चालान काटने पर नाराज होकर हमीरपुर देवपाल चौक पर चक्का जाम करते कारोबारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में सड़क के किनारे सफेद पट्टी के अंदर खड़े दोपहिया वाहनों के चालान काटने पर शहर के व्यापारी भड़क गए हैं। वीरवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर चालान काटने से गुस्साए कारोबारियों ने हमीरपुर-सुजानपुर रोड पर चक्का जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार वीरवार को पुलिस ने बाजार में आए एक ग्राहक की स्कूटी का चालान किया था, उसके बाद यह मामला गरमा गया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब दस मिनट तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चक्का जाम करने के बाद ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी सब इंस्पेक्टर पाल सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और कारोबारियों को शांत करवाया। इसके बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
हमीरपुर शहर में पिछले एक माह से धड़ल्ले से पुलिस चालान काट रही है। इससे शहर के कारोबारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि 100 रुपये का सामान खरीदने वाले वाहन चालक को 1500 रुपये तक चालान कटवाना पड़ रहा है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान अनिल सोनी, चेयरमैन विपिन शर्मा, उपाध्यक्ष अश्वनी जगोता, सुमित ठाकुर और मनीष सोनी ने कहा कि जिला मुख्यालय में हर रोज ग्राहकों के सबसे अधिक चालान हो रहे हैं। जिसका सीधा असर कारोबारियों के व्यापार पर पड़ रहा है। कोरोना के कारण कारोबार पहले ही काफी प्रभावित हुआ है, अब पुलिस की इस तानाशाही के कारण और अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने स्थानीय विधायक, प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई है। उधर, ट्रैपिक पुलिस के प्रभारी पाल सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल और पुलिस की बैठक में ही शहर में सड़क के किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने पर चर्चा हुई थी। सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा करने से यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें