फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू में यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे चालान

विज्ञापन
जाहू में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करती पुलिस। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू की टीम ने मंगलवार को बस अड्डा जाहू के पास नाका लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे हैं। जैसेे ही पुलिस की टीम ने बाजार में दबिश दी तो अधिकतर वाहन चालक वाहनों को लेकर निकल गए। जाहू बस अड्डे के अंदर जो भी वाहन आता गया, पुलिस उसका चालान काटती गई।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राजीव लखनपाल स्वयं मौके पर मौजूद रहे। कुछ वाहन चालक चालान को लेकर पुलिस से उलझते हुए भी दिखे, लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी और नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए। जाहू बाजार में कोई भी पार्किंग व्यवस्था न होने की वजह से लोगों को अपने वाहन खड़े करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग जाहू बस अड्डे पर वाहन खड़ा करते हैं। इधर, पुलिस ने बेतरतीब पार्किंग पर शिकंजा कसा हुआ है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी राजीव लखनपाल ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यातायात नियमों का पालन करवाना पुलिस का काम है, उससे पुलिस कोई भी समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें