फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह मेलों का आगाज आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से शुरू होने वाले मेलों के लिए मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब झंडा रस्म, हवन और पूजा-अर्चना के साथ ही मेलों की विधिवत शुरुआत की जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के 150 और होमगार्ड के 175 जवान मेलों के दौरान अपनी सेवाएं देने के लिए मुस्तैद कर दिए गए हैं। इनके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम से भी कड़ी नजर रहेगी।

14 मार्च से 13 अप्रैल तक चैत्र मास मेले के सुचारू आयोजन के लिए एसडीएम बड़सर को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि डीएसपी बड़सर मेला पुलिस अधिकारी होंगे। इनके अलावा बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा जाएगा और प्रत्येक सेक्टर के लिए सेक्टर मैजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले के दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन

मेले के दौरान आग की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन वाहन और अग्निशमन कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
क्यूआर कोड का अनावरण
सोमवार को बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के यू-टयूब चैनल के क्यूआर कोड का अनावरण भी किया गया है। श्रद्धालु इस क्यूआर कोड को अपने मोबाइल पर स्कैन करके यू-टयूब चैनल पर बाबा की गुफा के दर्शन, आरती और अन्य गतिविधियां लाइव देख सकेंगे।
दिव्यांगों के लिए मुफ्त टैक्सी, कारोबारियों को उम्मीद
मेलों के दौरान दिव्यांगों को बाबा की गुफा तक पहुंचाने के लिए गेट नंबर पांच तक मुफ्त टैक्सी सुविधा का प्रावधान किया गया है। वहीं, चैत्र मेलों को लेकर दुकानदार काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी दुकानें सजा ली हैं। उन्हें आशा है कि इस बार बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ होगी और उनके व्यवसाय में भी वृद्धि होगी।
14 मार्च से शुरू होने वाले मेलों के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मंगलवार को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ ही मेलों की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। मेलों में सुरक्षा के लिए डॉग स्वॉक्ड भी आएंगे।
शशि पाल शर्मा, मेला अधिकारी एवं एसडीएम बड़सर
चैत्र मेलों के दौरान पार्किंग समस्या
चैत्र मेलों के दौरान पार्किंग समस्या का हल नहीं हो पाया है। इसके कारण आने वाले दिनों में यह समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। तलाई चौक से लेकर बस स्टैंड तक करीब चार किलोमीटर में सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें, पैदल चलने वाले राहगीरों और बड़े-बड़े झंडों के साथ आने वाले भक्तों के जत्थों को लेकर परेशानी होगी। गेट नंबर दो पर पर ऊपरी बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों की समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकल पाने से मुख्य सड़क पर चकमोह की तरफ हर समय वाहनों की लंबी-लंबी लाइनों से जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें