फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कृषि सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष ने निरीक्षक पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, जलाड़ी में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे, नहीं लेने दिया भाग, बाहर निकाला
विज्ञापन


निरीक्षक ने नकारे आरोप, कहा-अध्यक्ष को नहीं किया गया था आमंत्रित
लोगों की तय संख्या के अनुसार किए थे इंतजाम

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड साई कृषि सेवा सहकारी समिति साई स्थित ग्वालपत्थर के अध्यक्ष और नंबरदार अजमेल सिंह निवासी गांव टंग झलान ने कोऑपरेटिव सोसाइटी के निरीक्षक राजीव कुमार पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी हिमाचल प्रदेश को भेजी अपनी शिकायत में अजमेल सिंह ने कहा कि वीरवार को जब वे जलाड़ी में विभाग की ओर से लगवाए गए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे तो उन्हें शिविर में भाग लेने नहीं दिया गया। दुर्व्यवहार करके बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन



अजमेल सिंह ने कहा कि उनकी सभा के लिए 14 अगस्त को धनेटा क्षेत्र में शिविर लगाया गया था परंतु न्यायालय में उनकी एक गवाही के कारण शिविर में भाग नहीं ले सके थे। इस कारण उन्होंने जलाड़ी में आयोजित शिविर में भाग लेने का निर्णय लिया था। जब वह 22 अगस्त को आयोजित शिविर में भाग लेने पहुंचे तो उन्हें बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने विभाग से इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में निरीक्षक राजीव कुमार ने कहा कि जलाड़ी में आयोजित शिविर के लिए अजमेल सिंह को आमंत्रित नहीं किया गया था और वहां उपस्थित लोगों की तय संख्या के अनुसार ही इंतजाम किए गए थे लेकिन अजमेल सिंह ने इस शिविर में आने की कोई भी पूर्व सूचना आधिकारिक तौर पर नहीं दी थी। उन्होंने अपने ऊपर लगाए आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें