फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए चयन प्रक्रिया में 120 विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए चयन प्रक्रिया महाविद्यालय के मैदान में हुई। चार एचपी कंपनी एनसीसी यूनिट हमीरपुर से आए हुए अधिकारी सीनियर जेसीओ पवन पाल, हवलदार सुशील कुमार एवं हवलदार जय किशन विद्यार्थियों का चयन करेंगे। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने इच्छुक विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया एवं उन्हें सावधानीपूर्वक चयन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा। चयन प्रक्रिया कमेटी के अध्यक्ष प्रो. योगेश कौंडल, सदस्य डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. आधिका शर्मा एवं प्रो. परविंदर की देखरेख में हुई। 120 के लगभग छात्र एवं छात्राओं ने इस प्रक्रिया में भाग लिया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन यशपाल चोपड़ा ने कहा कि इस प्रक्रिया में 20 सीनियर डिवीजन एवं 15 सीनियर विंग का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें