फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वार्ड में लगाए जाएं सीसीटीवी, अधिकारियों के नंबर भी हों अंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। कांगड़ा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन कमलनयन शर्मा ने कोविड अस्पताल में सुधारात्मक सुझाव प्रदेेश सरकार को भेजे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने और मरीजों का मनोबल बनाए रखने के लिए कुछ कदम उठाए जाने जरूरी हैं ताकि मरीजों की शंकाएं भी दूर हो जाएं।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि कोविड वार्ड में ड्यूटी पर लगे हुए डॉक्टरों की पीपीई किट पर डॉक्टर का नाम अंकित होना चाहिए। जिससे कोरोना संक्रमित मरीज को भरोसा हो कि कोई और नहीं बल्कि खुद डॉक्टर इलाज कर रहा है। क्योंकि कई बार ऐसा देखने में आया है कि डॉक्टर की जगह मरीज को कोई और ही देखता रहता है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोविड वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए, जिनकी मॉनिटरिंग बड़े लेवल के अधिकारी के पास होनी चाहिए। जिस तरह परिवहन निगम की बसों में पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली का नंबर लिखा हुआ था, उसी प्रकार को कोरोना वार्डों में भी उपायुक्त, एसडीएम, सीएमओ समेत अन्य उच्च अधिकारियों के नंबर लिखे होने चाहिए। जिससे कि अगर कोरोना मरीज को कोई समस्या होती है तो वह समय रहते फोन कर सके और उनकी जिंदगी को बचाया जा सके। क्योंकि कोरोना मरीज के साथ किसी को भी कोविड वार्ड में अंदर रहने की छूट नहीं होती है। कई बार पता नहीं चल पाता कि कोरोना मरीज को क्या दिक्कत पेश आ रही है, ऑक्सीजन आ रही है नहीं। अगर सीसीटीवी कैमरे कोरोना वार्डो में लग जाएं तो इससे मृत्यु दर में कमी आ सकती है। साथ ही वार्ड में भर्ती रोगियों में भी आत्मविश्वास जगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें