फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॅरिअर प्वाइंट विवि को यूजीसी की मान्यता

Wed, 20 Jan 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय भोरंज, हमीरपुर को यूजीसी से उपाधि प्रदान करने की मान्यता मिल गई है। यूजीसी के लिए उपलब्ध यूजी, पीजी, पीएचडी डिग्री कोर्स और उपलब्ध सुविधाओं से विश्वविद्यालय को सक्षम पाया है। विवि के कुलाधिपति प्रमोद महेश्वरी और कुलपति प्रो. गौतम ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कॅरिअर प्वाइंट विवि भारतीय विश्वविद्यालय संघ का सदस्य है। हाल ही में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला में विवि को कानूनी सेवा क्लीनिक सेंटर के रूप में चयनित किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कॅरिअर प्वाइंट विवि में 13 यूजी, 12 पीजी और चार पीएचडी डिग्री के लिए शिक्षण कार्य चल रहे हैं।

विवि में दो उत्तीर्ण छात्रों को बीटेक, बीएएलएलबी, बीसीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी और स्नातक कक्षा उत्तीर्ण छात्र एमबीए, एमटेक, एमसीए, एमए, एलएलएम में दाखिला ले सकते हैं। यहां पर पीजी के बाद पीएचडी कोर्स भी चल रहे हैं। जुलाई 2016-17 (नए सत्र) से विवि में नए कोर्स जैसे बीएससी ऑनर जूलॉजी, एमएससी जूलॉजी, पीजीडीसीए और एमबीए हॉस्पिटालिटी शुरू करने की अनुमति निजी शैक्षणिक संस्था नियामक आयोग से मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें