फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मताधिकार की रक्षा के लिए अभियान होगा मजबूत : सुमन भारती

Sun, 15 Nov 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संबोधन देते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती। स्रोत :
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के चौथे चरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और इसे जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं वोट बचाओ अभियान के जिला पर्यवेक्षक पवन ठाकुर ने की। बैठक में मतदाता सूचियों से मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के लिए अभियान को बूथ एवं ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भी बैठक में खुशी जाहिर की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
एक सवाल के जवाब में जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि किसी पर कीचड़ उछालने से पहले खुद का दामन साफ होना चाहिए। उन्होंने सांसद कंगना रणौत के प्रधानमंत्री के लिए कथित तौर पर करवाचौथ का व्रत रखने के आधार पर भी सवाल उठाया।
बैठक में पूर्व विधायक एवं मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष, अजय शर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें