सुजानपुर बस अड्डा में तैयार हुई वर्षाशालिका। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। बस अड्डा सुजानपुर में वर्षाशालिका बनकर तैयार हो गई है। वर्षाशालिका के निर्माण पर करीब साढ़े आठ लाख रुपये खर्च हुए हैं।
वर्षाशालिका के बनने से अब लोगों को यहां पर बैठने की सुविधा मिलेगी और उन्हें खड़े रहकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले मरम्मत के अभाव में लोग इस वर्षाशालिका का प्रयोग करने से गुरेज कर रहे थे।
लोगों ने नगर परिषद सुजानपुर से वर्षाशालिका की मरम्मत की मांग की थी। नगर परिषद ने पुरानी वर्षाशालिका के स्थान पर नई वर्षाशालिका को तैयार कर दिया है। बस अड्डा सुजानपुर से काफी शहरों के लिए बसें जाती हैं, जिस कारण काफी संख्या में यहां पर यात्री पहुंचते हैं। वर्षाशालिका के अभाव में लोगों को बसों का इंतजार खड़े होकर करना पड़ रहा था, जिस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही थी।
नगर परिषद सुजानपुर के ईओ अजमेर सिंह ने कहा कि वर्षाशालिका के निर्माण पर करीब साढ़े आठ लाख रुपये खर्च किए गए हैं। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए नगर परिषद प्रशासन प्रयासरत्त है।