चौकी में गायक करनैल राणा और अभिषेक करेंगे बालक नाथ का गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के साथ स्थित महंत परिसर में 19 फरवरी को समाधि लेने वाले महंत श्रीश्री 1008 शिवगिरि महाराज की बरसी पर विशाल चौकी एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मौजूदा गद्दी पर विराजमान श्रीश्री 1008 महंत राजेंद्र गिरी ने कहा कि इस मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने गुरु शिवगिरी महाराज को याद करते हुए बरसी कार्यक्रम में भाग लेंगे। झंडा रस्म के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
चौकी में प्रसिद्ध गायक करनैल राणा और अभिषेक सोनी व पंजाब से भजन मंडली बाबा बालक नाथ का गुणगान करेंगी। इस कार्यक्रम के लिए देश-विदेश के संतों व महंतों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इस भव्य आयोजन के लिए महंत निवास बाबा बालक नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट आयोजन में जुटा हुआ है। गुरु महाराज की 21वीं बरसी के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।