बिझड़ी में बस की चपेट में आई टैक्सी।
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्थानीय कुआं चौक पर खड़ी निजी बस उस समय पीछे की ओर लुढ़क गई जब चालक बस से नीचे उतरा था। इस दौरान बस पीछे खड़ी एक टैक्सी से टकराने के बाद रुक गई। हादसे टैक्सी को नुकसान हुआ है। हादसे के समय टैक्सी में कोई सवार नहीं था और न ही बस के पीछे की ओर लोग थे। अन्यथा नुकसान ज्यादा हो सकता था। कुआं चौक पर शनिवार दोपहर को एक निजी बस बिझड़ी से मैहरे जाने के लिए खड़ी थी। बस में करीब छह लोग बैठे थे।
चालक बस से उतरकर शौचालय गया था। इस दौरान बस स्वयं ही पीछे की ओर चल पड़ी। पीछे खड़ी एक टैक्सी से बस की टक्कर हो गई। पुलिस चौकी बिझड़ी प्रभारी पूर्ण भगत का कहना है कि दोनों पार्टियों में समझौता हो जाने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।