फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में देरी, ठेकेदार ने निर्माण से खींचे हाथ

विज्ञापन
कन्या स्कूल हमीरपुर का निर्माणाधीन विज्ञान भवन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। बजट में लेटलतीफी के चलते ठेकेदार ने वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला कन्या हमीरपुर के विज्ञान भवन का निर्माण पूरा करने से इंकार कर दिया है। पीडब्ल्यूडी ने कई बार ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। अब सात साल बाद लोक निर्माण विभाग नए सिरे से बचे काम का टेंडर करने जा रहा है। अधिशासी अभियंता कार्यालय ने प्राक्कलन बनाकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय को स्वीकृति के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मंजूरी मिलते ही टेंडर होगा। 11 अप्रैल, 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कन्या आदर्श स्कूल हमीरपुर के विज्ञान भवन की आधारशिला रखी थी। टेंडर शर्तों के अनुसार दो साल के भीतर कार्य पूरा होना था। बजट की कमी के कारण छह साल के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया। भवन की चार मंजिलें खड़ी हैं। चौथी मंजिल की छत के अलावा खिड़की, दरवाजे और टाइलों का काम लटका है।
चौथी मंजिल में छत न होने के कारण बारिश का सारा पानी भवन में घुस रहा है। इससे दीवारों में सीलन आ चुकी है। करीब सवा करोड़ रुपये भवन पर खर्च हो चुके हैं। 66.67 लाख रुपये की किस्त पीडब्ल्यूडी को अप्रैल में मिल चुकी है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने काम पूरा करने से इंकार कर दिया है। समय पर पैसा न आने के कारण निर्माण में देरी हुई है। शेष काम के लिए नए सिरे से टेंडर किया जा रहा है। इसके लिए अधीक्षण अभियंता में प्राक्कलन भेजा गया है। शीघ्र ही बचा हुआ कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विवेक शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें