फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी बस का ब्रेक फेल, मकान से टकराई

Sun, 01 Dec 2024 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मकान से टकराई एचआरटीसी की बस। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एचआरटीसी बस का ब्रेक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर एक मकान से टकरा गई। हालांकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

धैल से सुजानपुर आ रही एचआरटीसी बस का सुजानपुर टीहरा सड़क पर सुबह ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस मकान से टकरा गई। बस में करीब 30 सवारियां थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। बस सुबह 7:10 बजे धैल से चलती है और सुजानपुर 9:00 बजे पहुंचती है। वहीं, सुजानपुर बस अड्डा से कुछ दूरी पर ही यह हादसा हुआ।
इस हादसे में मकान को नुकसान हुआ है। हालांकि यात्री सुरक्षित हैं। मकान मालिक ने करीब 30 हजार के नुकसान का अनुमान जताया है। वहीं, पुलिस थाना सुजानपुर के थाना प्रभारी राकेश ने कहा कि एचआरटीसी बस की दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें