फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब गलोड़ अस्पताल में होंगे टीवी के टेस्ट

Sun, 01 Dec 2024 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गलोड़ अस्पताल में टीवी टेस्ट के लिए स्थापित की गई ट्रूनेट मशीन।संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

गलोड़(हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में अब टीवी के मरीजों के सैंपलों की जांच हो सकेगी। मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 25 लाख रुपये की लागत से टू्रनेट मशीन स्थापित करवा दी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व अस्पताल में टीवी के मरीजों के सैंपल जांच के लिए नादौन या हमीरपुर भेजे जाते थे, अब गलोड़ अस्पताल में ही टीवी रोग होने की पुष्टि हो जाएगी। इस मशीन से यदि रोगी में टीवी का एक भी जीवाणु होगा, तो उसकी पुष्टि मशीन कर देगी। इसके अतिरिक्त गलोड़ अस्पताल में पिछले कुछ माह से रेडियोग्राफर का पद खाली चला हुआ था, उसमें भी ज्वाइनिंग हो गई है। अब लोगों को एक्सरे के लिए भी भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

इस संबंधी बीएमओ गलोड़ अरविंद कौंडल और चिकित्सा अधिकारी मोहित डोगरा ने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें