फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्कूलों में नकल करते एक दर्जन परीक्षार्थी पकड़े

Wed, 16 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 हमीरपुर के एक नामी प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं में नकल करते हुए पकड़ा गया। बुधवार को तहसीलदार हमीरपुर राजीव कुमार ठाकुर के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ते ने जिले के एक प्राइवेट और दो सरकारी स्कूलों में छापेमारी कर वार्षिक परीक्षाओं के संचालन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर एक नामी प्राइवेट स्कूल के बारहवीं कक्षा के छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। छात्र कॉमर्स संकाय की अकांटस की परीक्षा में नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में चार छात्रों, जबकि राजकीय पाठशाला मटाणी में छह छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया।

मटाणी में भी पांच छात्र कॉमर्स, जबकि एक फिजिक्स की परीक्षा में नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। बाल स्कूल हमीरपुर में भी तीन प्राइवेट स्कूलों के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित है। उड़नदस्ते की इस कार्रवाई से स्कूलों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें