फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या हुई तीन, एक की शिमला में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में ब्लैक फंगस का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जिले में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या तीन हो गई है। वीरवार को जिले में दो नए मामले सामने आए हैं। जिनमें एक सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कक्कड जंदडू का रहने वाला है। दूसरा मामला नादौन के कोहला बाग का था। इससे पूर्व नेरी पंचायत के खग्गल गांव की 52 वर्षीय महिला भी 20 मई को कोविड के बाद ब्लैक फंगस से पीड़ित पाई जा चुकी है। इन तीनों को हमीरपुर से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। जहां दो का इलाज चल रहा है। जबकि, उपमंडल नादौन के कोहला बाग गांव में 38 वर्षीय युवक की शुक्रवार को ब्लैक फंगस से शिमला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक गांव में ही कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता था। वह कोविड के कारण पिछले लगभग 2 सप्ताह से बीमार चल रहा था। उसे टांडा में उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नादौन क्षेत्र में ब्लैक फंगस फैलने तथा उससे हुई मौत का यह पहला मामला है। इस रोग से लोगों में काफी दहशत है। लोगों ने प्रशासन से इस रोग से बचने के लिए इस क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाने की मांग की है।
शुक्रवार को मृतक युवक का संस्कार नादौन के समाजसेवी परविंदर कटोच, अनुज कुमार, मनोज कुमार, संजय तथा अरुण भारद्वाज ने कोविड-19 नियमों के तहत प्रशासन की देखरेख में किया। एसडीएम विजय धीमान ने कहा कि कोविड-19 तहत ब्लैक फंगस से मृत युवक का उसके पैतृक गांव में संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें