फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 90 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, कोरोना संक्रमितों के 90 नए मामले सामने आए हैं। आरटी-पीसीआर टेस्ट में 38, जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 52 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 798 सैंपल लिए गए, जिनमें से 52 पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

लगवाल बस्ती पटनौण में 4 लोग, दरोगण और बड़ाग्राम में 3-3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव द्ररोबल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर, डेरा परोल, कोट, सलयाल और दांदड़ू में 2-2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा बरख्यार क्षेत्र के गांव अमनेड़, कंकरी, चलोखर, जाहू, गुजरेडा, सुजानपुर के वार्ड नंबर-4, भेरडा, कडरियाणा, समराला, दियालड़ी, मालियां, डोह, चरचेरी, घुमारी, बलौंगनी, कृष्णानगर, बजूरी, चबोट, बाग चैकी, सलौणी, मालग, बडोह, डुगवार, टिक्कर, भोटा के वार्ड नंबर-3 और वार्ड नंबर-5, पैरवीं, अंबोटा, धंगोटा और बड़सर में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें