फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में बदली बीजेपी की बयार, धूमल के करीबी पार्टी में गौण

Fri, 22 Aug 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा सृजन के 1980 के दशक से संगठन का केंद्र रहा हमीरपुर जिला अब नए सियासी समीकरणों का गवाह बन रहा है। प्रदेश भाजपा में नई नियुक्तियों ने बदलाव की बयार को पुख्ता कर दिया है।
विज्ञापन

राज्यसभा के चुनावों में क्राॅस वोटिंग और बाद में दलबदल ने जिला में पार्टी के दशकों पुराने समीकरणों को बदल दिया है। अब प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में इस बदलाव की बयार देखने को मिली है। प्रदेश में भाजपा को पांच साल की स्थायी सरकार देने वाले हमीरपुर जिला में संगठन की धुरी बदलती दिख रही है। दो दफा प्रदेश में भाजपा सरकार चलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के करीबी संगठन में गौण हो गए हैं।
1990 के दशक के अंत तक भाजपा का गढ़ हमीरपुर जिला में धूमल नाम के इर्दगिर्द ही संगठन दिखता था, लेकिन अब मंडल से लेकर प्रदेश संगठन तक बदलाव की बयार आ चुकी है। जिला में मंडल से लेकर प्रदेश तक भाजपा अब बिन धूमल दिख रही है। जिला में भाजपा के मंडलों के गठन के वक्त भी खूब खींचतान हुई थी।
विज्ञापन

लंबी देरी के बाद दिल्ली के हस्तक्षेप से जिला में कई मंडलों को अध्यक्ष और पदाधिकारी मिले। मंडलों में मौजूदा हाल ही पार्टी में शामिल हुए विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों के समर्थकों को तवज्जो मिली। हालांकि जिला की कमान धूमल परिवार के करीबी राकेश ठाकुर को सौंपकर जिला कार्यकारिणी में धूमल समर्थकों और नए भाजपाइयों में समन्वय कुछ हद तक बिठाने के प्रयास हुए, लेकिन अब प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी ने इन प्रयासों को धूमिल कर दिया है।
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और आशीष शर्मा का कद भाजपा में बढ़ गया है। राजेंद्र राणा को वरिष्ठ प्रवक्ता और आशीष शर्मा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

सिंकदर और वंदना को संगठन और सरकार में मिली जगह

खास बात यह है कि पूर्व भाजपा सरकार में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी को महिला मोर्चा के बाद अब मुख्य संगठन में प्रदेश सचिव का दायित्व मिला है। इसके अलावा जयराम सरकार में ही एचपीयू के वीसी और बाद में राज्यसभा सांसद बने सिकंदर कुमार दूसरी दफा प्रदेश महामंत्री नियुक्त हुए हैं। कुल मिलाकर भाजपा सरकार में सत्ता और संगठन के करीब रहे जिला हमीरपुर के लोगों को फिर प्रदेश कार्यकारिणी में तवज्जो मिली है, जबकि कई पूर्व विधायक और धूमल परिवार के करीबी सत्ता के बाद अब संगठन से भी दूर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें