फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब ऑनलाइन दायर होंगे राजस्व केस और अपीलें

Fri, 22 Aug 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भोरंज (हमीरपुर)। राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब राजस्व से संबंधित सभी केस और अपीलों को ऑनलाइन माध्यम से ही दायर करने की सुविधा आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आधुनिक प्रणाली के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए भोरंज के तहसीलदार और नायब तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों के रीडरों आदि को वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला के दौरान सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन केस फाइलिंग, अपील और अन्य सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही यह ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ करने जा रही है। इसकी अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और अर्जी नवीसों से इस प्रक्रिया को गहनता के साथ समझने की अपील की।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया से आम नागरिकों को काफी सुविधा होगी। वे स्वयं या उनके अधिवक्ता ऑनलाइन माध्यम से तहसीलदार या नायब तहसीलदार के न्यायालयों में केस दायर कर सकेंगे। एसडीएम की न्यायालय में अपील भी ऑनलाइन दायर कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद राजस्व केसों का निपटारा जल्द होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें