फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों की लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लगी बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में करीब दो साल बाद आउटसोर्स कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ही बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू की है, लेकिन जल्द ही नियमित कर्मचारियों के लिए भी ऑनलाइन हाजिरी शुरू की जाएगी। इससे अस्पताल में कर्मचारियों के आने-जाने के समय में पारदर्शिता आएगी और कोई भी कर्मचारी मनमर्जी नहीं कर सकेगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करीब साढ़े पांच सौ कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

अब अस्पताल में लगी बायोमीट्रिक मशीनों को दुरुस्त करवाकर एवं इनमें डाटा फीड करवाकर अस्पताल प्रबंधन ने सुचारु कर दिया है। फिलहाल आउटसोर्स सुरक्षा कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, स्टाफ नर्सें, अन्य क्लेरिकल स्टाफ को बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी होगी। जबकि, जल्द ही नियमित कर्मचारियों के लिए भी यह हाजिरी शुरू होगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि मशीनों को तकनीशियन से सुचारु करवाकर फिलहाल आउटसोर्स कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू की गई है। शेष का डाटा भी फीड कर जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें