फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में हमीरपुर को हरा बिलासपुर की टीम बनी विजेता

Mon, 01 Dec 2025 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वन रेंज बिझड़ी में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी व रस्साकस्सी प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। वन विभाग हमीरपुर की वन रेंज बिझड़ी में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में वन वृत्त हमीरपुर में कार्यरत अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा बतौर मुख्यातिथि, जबकि डीएफओ अंकित सिंह और एएफसी नितिन नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कृष्णा अकादमी बिलासपुर ने डीएसएस हमीरपुर को हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम की। रस्साकशी प्रतियोगिता में वन विभाग हमीरपुर डिवीजन की टीम ने महिला मंडल बुढाण को हराया। इस मौके पर कमल किशोर शर्मा, विनोद राणा, विक्रमजीत, संजीव कुमार, विशाल संधु, शीतल, अशोक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें