फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में बिझड़ और वाॅलीबाल में भोरंज ब्लॉक बना विजेता

विज्ञापन
कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बिझड़ ब्लॉक में हमीरपुर ब्लाक की टीमें भिड़ती हुई। संवाद।
विज्ञापन
खो-खो में सुजानपुर और बैडमिंटन में हमीरपुर ब्लॉक रहा अव्वल
विज्ञापन


हॉकी में मटाहणी और हैंडबाल में मझेली स्कूल के खिलाड़ियों ने जीती ट्राफी

मुंडखर स्कूल में संपन्न हुई अंडर-14 लड़कों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में हुई चार दिवसीय अंडर-14 लड़कों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंतिम दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके विजेता और उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बिझड़ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर ब्लॉक को 40-38 के मुकाबले में दो अंकों से जीत दर्ज की। इससे बिझड़ ब्लॉक विजेता और हमीरपुर ब्लॉक उपविजेता बना।
विज्ञापन


इसी तरह वाॅलीबाल में भोरंज ब्लॉक के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन रहा। इसमें भोरंज ब्लॉक प्रथम, टौणी देवी द्वितीय और बिझड़ ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। खो-खो में सुजानपुर प्रथम, बिझड़ द्वितीय और हमीरपुर ब्लॉक के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन मुकाबले में हमीरपुर ब्लॉक विजेता व नादौन ब्लाक उपविजेता बना। बास्केटबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी प्रथम और शिक्षा ज्योति पब्लिक स्कूल रूढ़ान दूसरे स्थान पर रहा। हैंडबाल के मुकाबले में मझेली स्कूल प्रथम व सनाही स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। हॉकी खेल में मटाहणी स्कूल विजेता व नादौन बाल स्कूल के खिलाड़ी उपविजेता रहे। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले के छह शिक्षा खंडों के करीब 440 खिलाड़ियों ने चार दिन मेजर व माइनर खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्यातिथि भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप का स्कूल प्रशासन व शारीरिक शिक्षकों में भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेलें युवाओं का भविष्य बन सकती हैं। खेलकूद खिलाड़ियों के मानसिक व शारीरिक विकास के साथ अनुशासन भी भावना पैदा करने में सहायक होती हैं। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें