फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भुक्कड़ स्कूल ने क्लस्टर स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी

Sun, 18 Oct 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में क्लस्टर स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में व्यंजनों की प्र
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में प्रधानाचार्य देशराज कमल की अध्यक्षता में क्लस्टर स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ स्कूलों के मिड-डे मील वर्कर कम हेल्पर ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर स्कूल परिसर में उनकी प्रदर्शनी लगाई। प्रधानाचार्य देशराज कमल और अध्यापकों की टीम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ दूसरे और हाई स्कूल कक्कड़ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देशराज कमल ने मिड-डे मील वर्कर कम हेल्पर को मध्याह्न भोजन की पौष्टिकता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार करने और परोसने की प्रक्रिया में सुधार होता है।
साथ ही, भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी वर्कर कम हेल्पर से भोजन तैयार करते समय पौष्टिकता के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर चमन लाल, वीना वर्मा, विनोद कुमार सहित स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें