फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारी के ग्रामीणों ने रास्ते पर किया पुलिया का निर्माण

Mon, 01 Jul 2024 08:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बारी पंचायत के लोग रास्ते का निर्माण करते हुए।  संवाद
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बारी के ग्रामीणों ने जनसहयोग से सड़क और रास्ते की मरम्मत और पुली का निर्माण कर मिसाल पेश की है। पंचायत के मोक्षधाम के लिए जाने वाला रास्ता बरसात के कारण टूट गया था। वहीं, एक पुलिया टूटी होने के कारण भी गाड़ी नहीं जा पाती थी। इस कारण गांव में किसी की मृत्यु होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए जाते वक्त लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


अब ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही पैसा एकत्रित कर और श्रमदान करके सड़क और रास्ते को ठीक कर लिया। दो बड़े चैनल पाइप डाल बड़ी पुलिया बना दी है। मोक्षधाम तक पेबर टाइल डाल कर रास्ता को पक्का कर दिया है। मोक्षधाम, पुली और रास्ते के निर्माण की चर्चा जब आसपास की पंचायतों तक पहुंची तो लोग बारी मंदिर पहुंच ग्रामीणों की मेहनत देखने पहुंचने लगे। समाजसेवा और श्रमदान के लिए ग्रामीणों की तारीफ कर रहे हैं।
लोगों में राम परमार, जगदीश परमार, हरबंस सिंह, रजनीश शर्मा, संजीव चौहान, जय राज चौहान, हंसराज चौहान, रिंकू चौहान, लक्की चंदेल, देश राज चौहान, पिंकू चौहान, अश्वनी, संजू, लक्की, विशाल आदि ने कहा कि बारी, महाड़े और चाहड़ के लोगों ने जनसहयोग से श्रमदान किया है। ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से जो विकास कार्य हुए हैं, वह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें