फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहरी में आग से जले बांस के पौधे, रिहायशी क्षेत्र को बचाया

विज्ञापन
सोहारी गांव में बांस में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के गांव सोहारी में मंगलवार दोपहर को आग लगने से बांस के 50 पौधे राख हो गए हैं। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के उपप्रधान संतोष कुमार, विजय कुमार तथा राजेश कुमार ने बताया कि आग ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया था कि काबू पाना मुश्किल था। आग को बेकाबू होते देख दमकल विभाग हमीरपुर के कार्यालय को दूरभाष पर सूचना दी गई।
विज्ञापन

उसके बाद दमकल विभाग की टीम शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंच गई। आग गांव के रिहायशी क्षेत्र के साथ लगने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। आग लगने वाले स्थान से गांव के शुरुआती घरों की दूरी महज चार मीटर ही रह गई थी। तब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के फायरमैन सुभाष चंद, राजेश राणा तथा चुन्नीलाल ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाड़ी न पहुंचने पर मुश्किल से पाइप बिछाकर आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भयानक थी कि घटनास्थल के साथ ही लगता गांव सोहरी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। इस मौके पर ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ की पूर्व प्रधान सोमा देवी, वनरक्षक अर्जुन कुमार के अलावा गांव के अन्य युवकों व महिलाओं ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें